हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर बड़ौत में भव्य आयोजन, प्रेस क्लब निर्माण की उठी मांग
हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट इकाई बागपत द्वारा नगर पालिका परिषद बड़ौत सभागार में एक गरिमामयी एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा को नमन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पत्रकारों ने जनपद बागपत में स्थायी प्रेस क्लब निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई, जिस पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर बड़ौत में भव्य आयोजन, प्रेस क्लब निर्माण की उठी मांग
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट इकाई बागपत द्वारा नगर पालिका परिषद बड़ौत सभागार में एक गरिमामयी एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा को नमन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पत्रकारों ने जनपद बागपत में स्थायी प्रेस क्लब निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई, जिस पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं हिंदी पत्रकारिता के पुरोधाओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गन्ना समिति मलिकपुर के चेयरमैन अंकित वीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश तथा पूर्व प्रधान यशपाल सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार विश्वास बंधु शास्त्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की सुरक्षा, युवा पत्रकारों को प्रोत्साहन और पत्रकार एकजुटता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इसी क्रम में पत्रकारों की ओर से बागपत में स्थायी प्रेस क्लब निर्माण की मांग रखी गई। पत्रकारों ने कहा कि लंबे समय से जिले में प्रेस क्लब की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जिससे पत्रकारों को बैठक, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए एक स्थायी मंच मिल सके। इस पर राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक ने शीघ्र ही जिलाधिकारी से वार्ता कर प्रेस क्लब निर्माण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज उज्ज्वल, महामंत्री अरुण राठी, कोषाध्यक्ष ओमदत्त शर्मा, नरेशपाल तोमर, गौरव तोमर, संजय त्यागी, हैदर, आरिफ, राजू, महेश शर्मा, सौरव, डॉ. दीपक धामा, शशि धामा, उमेश शर्मा, बिजेंद्र, पंकज जैन, राजसिंह मलिक, विवेक कौशिक, विनीत कौशिक, धर्मपाल गिरी, राहुल, मेहंदी हसन, विकास शर्मा, प्रभात जैन, सुनील कुमार, सुरेंद्र मालनिया, यतेंद्र तोमर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।