रिश्तेदार ने बैंक लोन के नाम पर हड़पे 50 हजार, थाने पहुंची महिला

सांकरौद गांव निवासी एक महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर बैंक से लोन पास कराने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठग लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई करते हुए अपनी जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग की है।

रिश्तेदार ने बैंक लोन के नाम पर हड़पे 50 हजार, थाने पहुंची महिला

रिश्तेदार ने बैंक लोन के नाम पर हड़पे 50 हजार, थाने पहुंची महिला
- पुलिस ठगी मामले की जांच में जुटी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। सांकरौद गांव निवासी एक महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर बैंक से लोन पास कराने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठग लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई करते हुए अपनी जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग की है।
पीड़िता तस्लीम पत्नी मौसम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसका एक रिश्तेदार उसके घर आया था। उसने बैंक से 10 लाख रुपये का लोन आसानी से पास कराने का भरोसा दिया और प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये नकद ले लिए। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उससे एक चेक भी ले लिया था, जिस पर पहले से हस्ताक्षर कराए गए थे। बाद में आरोपी ने उसी चेक को बैंक में लगाकर रकम निकालने की कोशिश की, लेकिन चेक बाउंस हो गया। इसके बाद महिला को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।