बड़ागांव में चार किसानों के नलकूपों पर चोरों का धावा, हजारों का सामान चोरी
क्षेत्र में नलकूपों पर चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात चोरों ने बड़ागांव में चार किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर केबल, कटआउट और स्टार्टर समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी का पता चला तो उनमें रोष फैल गया।
बड़ागांव में चार किसानों के नलकूपों पर चोरों का धावा, हजारों का सामान चोरी
- केबल, कटआउट और स्टार्टर समेत सिंचाई के उपकरण ले गए चोर
- लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में रोष, पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र में नलकूपों पर चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात चोरों ने बड़ागांव में चार किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर केबल, कटआउट और स्टार्टर समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी का पता चला तो उनमें रोष फैल गया।
चोरों ने बड़ागांव निवासी किसान संजय पुत्र रामपाल, नितिन पुत्र सतवीर, अभिषेक पुत्र महेश और उमेश पुत्र बेलीराम के खेतों में बने नलकूपों से सिंचाई के उपकरण चोरी कर लिए। किसानों का कहना है कि नलकूपों पर लगातार हो रही चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उपकरण गायब होने से फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। किसानों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और खेतों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि बार-बार हो रही वारदातों से किसान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है।