बड़ागांव को राष्ट्रीय स्तर पर मिला ग्राम पर्यटन उत्कृष्टता पुरस्कार
खेकड़ा तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले बड़ागांव उर्फ रावण गांव ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित तानसेन कलावीथिका में आयोजित राष्ट्रीय श्रीहरि गौरव सम्मान समारोह में बड़ागांव को ग्राम पर्यटन उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने की खबर से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई देकर हर्ष जताया।
बड़ागांव को राष्ट्रीय स्तर पर मिला ग्राम पर्यटन उत्कृष्टता पुरस्कार
- ग्वालियर में ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी ने ग्रहण किया सम्मान, गांव में खुशी की लहर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले बड़ागांव उर्फ रावण गांव ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित तानसेन कलावीथिका में आयोजित राष्ट्रीय श्रीहरि गौरव सम्मान समारोह में बड़ागांव को ग्राम पर्यटन उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने की खबर से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई देकर हर्ष जताया।
डॉ. हरिबल्लभ माहेश्वरी जैसल शोध संस्थान, हेरिटेज फाउंडेशन और इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज, ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी ने सम्मान पत्र ग्रहण किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि बड़ागांव को यह प्रतिष्ठित सम्मान उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन के विकास, संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों और सक्रिय सहभागिता के लिए प्रदान किया गया है। गांव ने अपनी प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय जीवनशैली और पर्यटन की संभावनाओं को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। बड़ागांव की पहचान धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के रूप में भी तेजी से मजबूत हुई है। यहां स्थित प्राचीन जैन अतिशय क्षेत्र, त्रिलोक तीर्थ मंदिर और मां मंशा देवी मंदिर में नियमित रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इन धार्मिक स्थलों के कारण गांव क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में अपनी अलग पहचान बना रहा है। समारोह में हेरिटेज फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, संयोजक विकास सिंह, डॉ. कामाक्षी माहेश्वरी, डॉ. नीलकमल माहेश्वरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्तर पर गांव को मिले सम्मान की जानकारी मिलते ही बड़ागांव में उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए ग्राम प्रधान को बधाई दी।