सेक्टर 79 और 116 पर सेवन एक्स वेलफेयर सोसायटी ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

यातायात पुलिस और ट्रैफिक वालंटियर्स ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान

सेक्टर 79 और 116 पर सेवन एक्स वेलफेयर सोसायटी ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

नोएडा के सेक्टर 79 और सेक्टर 116 में सेवन एक्स वेलफेयर टीम ने यातायात पुलिस और ट्रैफिक वालंटियर्स ने संयुक्त रूप से यातायात नियमों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह जागरूकता कार्यक्रम सेवन एक्स वेलफेयर टीम के सदस्य बृजेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को जागरूक किया गया। इसके माध्यम से दो पहिया वाहन को बीआईएस और आईएसआई वाले हेलमेट को पहनने के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

सेवन एक्स वेलफेयर टीम के सदस्य बृजेश शर्मा ने बताया कि रोजाना बिना हेलमेट के चलने के कारण काफी ज्यादा लोग अपनी जान गवा दे रहे हैं। ऐसे में इस अभियान के माध्यम से टीम और यातायात पुलिस ज्यादा से ज्यादा लोगों को अगले आने वाले दिनों में लगातार जागरूक करती रहेगी। जिससे लोगों को घर से निकलते ही नियमों के प्रति सचेत रहने की प्रेरणा मिल सके।