यातायात पुलिस ने 5023 वाहनों के काटे चालान, 21 वाहन सीज
सेक्टर 59 स्थित मेट्रो स्टेशन मार्ग पर नकली हेलमेट और यातायात संकेतों की दी जानकारी
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा में यातायात पुलिस की तरफ से रोजाना विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस की तरफ से 5023 वाहनों के चालान काटे गए। जबकि, 21 वाहनों को सीज भी किया गया। अभियान के दौरान मैनुअल चालान 2072 और ऑन लाइन के माध्यम से 2951 वाहनों के चालान काटे गए। बिना हेलमेट के 2122 वाहनों के भी चालान काटे गए। वहीं, नोएडा के सेक्टर 59 स्थित मेट्रो स्टेशन मार्ग पर यातायात पुलिस ने नकली हेलमेट और यातायात संकेतों के अलावा यातायात नियमों के बारे में भी विस्तार के साथ जानकारी दी।

डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़कों पर सबसे ज्यादा मनमानी बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों और गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वालों ने की है। कई वाहन चालक चालाम जमा करने के बदले राष्ट्रीय लोक अदालत का इंतजार करते हैं। जिससे उन्हें जुर्माना कम देना पड़ सके। लेकिन, अब यातायात पुलिस ने अपनी रणनीति बदल दी है। जिन वाहन चालकों के नाम पर बार-बार चालान हो रहे हैं। उनके नाम और रिकॉर्ड अब परिवहन विभाग के पास भेजे जा रहे हैं। जिससे उनके ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द किए जा सके। अभियान के दौरान विपरीत दिशा में 422, नो-पार्किंग में 519, फॉल्टी नंबर प्लेट में 205, ओवर स्पीड में 555 वाहनों के चालान काटे गए। जबकि 10/15 साल में 8 वाहनों को सीज किया गया।