आर्या फैशन्स ने किया पिंक रोजगार मेले का आयोजन
आर्या फैशन्स का उद्देश्य केवल उद्यम करना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार बनानाःडॉ. खुशबू सिंह
तेजस न्यूज संवाददाता
बादलपुर स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन के तहत पिंक रोजगार मेला और कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का उद्घाटन दादरी विधायक तेजपाल नागर और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य और आर्या फैशन्स की संस्थापिका डॉ. खुशबू सिंह मौजूद रहीं।

आर्या फैशन्स की संस्थापिका डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि आर्या फैशन्स का उद्देश्य केवल उद्यम करना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना है। हमारा लक्ष्य है कि गौतमबुद्ध नगर की छात्राएं हुनरमंद बन सकें। इन छात्राओं को सम्मानजनक रोजगार भी प्राप्त हो सके। कौशल विकास और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार देने के लिए आर्य फैशन्स हमेशा से प्रतिबद्ध थी और हमेशा से प्रतिबद्ध रहेगी।