चाइनीज मांजे ने युवक का माथा काटा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
खेकड़ा कस्बे में प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक रहे चाइनीज मांजे ने एक युवक को घायल कर दिया। बसी गांव निवासी अजय सोमवार को साइकिल से खेकड़ा आया था। शाम को घर लौटते समय खेकड़ा-बसी मार्ग पर खेतों में पड़े कटे पतंग के मांजे की चपेट में आ गया। मांजा उसके माथे में उलझकर कट गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाकर उपचार कराया।
चाइनीज मांजे ने युवक का माथा काटा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक रहे चाइनीज मांजे ने एक युवक को घायल कर दिया। बसी गांव निवासी अजय सोमवार को साइकिल से खेकड़ा आया था। शाम को घर लौटते समय खेकड़ा-बसी मार्ग पर खेतों में पड़े कटे पतंग के मांजे की चपेट में आ गया। मांजा उसके माथे में उलझकर कट गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाकर उपचार कराया।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में प्रतिबंधित चाइनीज मांजे की बिक्री को लेकर रोष है। समाजसेवी संस्थाओं का आरोप है कि प्रतिबंध के बावजूद कस्बे में चाइनीज मांजा खुलेआम बेचा जा रहा है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से दुकानों पर छापेमारी कर इसकी बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।