आई लव मोहम्मद ना कहने पर हमला करने का आरोप झूठा निकला

बड़ा गांव में कक्षा नौ के छात्र पर हमला करने के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने पाया है कि आई लव मोहम्मद ना कहने पर हमला करने का आरोप झूठा है। जांच में यह मामला छात्रों के बीच हुई आपसी मारपीट का निकला है।

आई लव मोहम्मद ना कहने पर हमला करने का आरोप झूठा निकला

आई लव मोहम्मद ना कहने पर हमला करने का आरोप झूठा निकला
- बड़ा गांव में छात्रों के बीच आपसी कहासुनी के बाद हुई थी मारपीट
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के बड़ा गांव में कक्षा नौ के छात्र पर हमला करने के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने पाया है कि आई लव मोहम्मद ना कहने पर हमला करने का आरोप झूठा है। जांच में यह मामला छात्रों के बीच हुई आपसी मारपीट का निकला है।
शनिवार को खासपुर गांव निवासी कक्षा नौ के छात्र विशाल गिरी ने आरोप लगाया था कि बड़ा गांव के कुछ युवकों ने उससे आई लव मोहम्मद कहने के लिए दबाव डाला और इंकार करने पर उस पर हमला कर दिया। घटना में वह घायल हो गया था। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि जांच में धार्मिक टिप्पणी या नारे से जुड़ा कोई तथ्य सत्य नहीं पाया गया। यह मामला छात्रों के बीच हुई सामान्य कहासुनी और मारपीट का है। पुलिस ने इस तरह की झूठी और भ्रामक अफवाहें फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है।