चलती ट्रेन में बच्ची से दुष्कर्म, यात्रियों का हंगामा, आरोपी पकड़ाया

दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलती ट्रेन में उस समय हंगामा मच गया, जब यात्रियों ने एक युवक को एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा। ट्रेन संख्या 54057 में यात्रा कर रही यह बच्ची अपने दादा के साथ दिल्ली से शामली जा रही थी।

चलती ट्रेन में बच्ची से दुष्कर्म, यात्रियों का हंगामा, आरोपी पकड़ाया

चलती ट्रेन में बच्ची से दुष्कर्म, यात्रियों का हंगामा, आरोपी पकड़ाया
दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन में हुई घटना 
यात्रियों ने फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किए वायरल 
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर। 
दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलती ट्रेन में उस समय हंगामा मच गया, जब यात्रियों ने एक युवक को एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा। ट्रेन संख्या 54057 में यात्रा कर रही यह बच्ची अपने दादा के साथ दिल्ली से शामली जा रही थी।
बताया गया कि एक युवक तीन साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर दूसरे डब्बे में ले गया और अंधेरे का फायदा उठाकर गलत हरकत की। खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को शक हुआ, जिसके बाद डिब्बे में हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और भाग रहे युवक को पकड़ लिया। घटना के बाद आरोपी को जीआरपी की हिरासत में ले जाते हुए और पीड़िता के परिजनों से बातचीत के दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। हालांकि जीआरपी अभी तक बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं कर रही है। 
क्या बोले जीआरपी थाना बडौत प्रभारी
जीआरपी बडौत थाना प्रभारी उधम सिंह तालान का कहना है कि घटना की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। शुरुआती जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। एक बच्ची को युवक द्वारा डिब्बा बदलते देख यात्रियों ने आशंका व्यक्त की थी। मेडिकल और आगे की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।