अवैध थे कनेक्शन तो सालों तक सरकार ने क्यों नहीं की कार्रवाईःआश्रय गुप्ता
सपा कार्यकर्ताओं ने किया चोटपुर गांव का दौरा
तेजस न्यूज संवाददा
नोएडा के सेक्टर 63 स्थित चोटपुर गांव का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दौरा किया। यह दौरा समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चोटपुर गांव के लोगों से मुलाकात भी की। इस मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विस्तार से उनकी समस्याओं भी सुना।

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने बताया कि चोटपुर गांव में करीब 13 हजार बिजली कनेक्शन अवैध बताए जा रहे हैं। इन अवैध कनेक्शन को काटने के लिए विभाग की तरफ से लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। अब तक करीब 4 हजार कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में परिवार बिजली के बिना रह रहा हैं। अगर यह कनेक्शन पूरी तरह से अवैध थे तो प्रदेश सरकार को इतने सालों के भीतर कार्रवाई क्यों नहीं की। प्रदेश सरकार की इस कार्रवाई का असर वैध उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ना चाहिए।

बच्चों की पढ़ाई भी हो रही प्रभावित
महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने बताया कि बिजली नहीं होने के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। महिलाएं और बुजुर्ग भी बिजली नहीं होने के चलते काफी ज्यादा परेशान हैं। सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

जन्माष्टमी के बाद होगा आंदोलनःआश्रय गुप्ता
महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने बताया कि जन्माष्टमी के बाद भी बिजली आपूर्ति ठीक नहीं होती है तो समाजवादी पार्टी स्थानीय लोगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी। पार्टी चोटपुर के स्थानीय निवासियों के साथ खड़ी है। जिला प्रशासन को जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था ठीक नहीं होगी और पात्र लोगों को नियमानुसार बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।