उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का जैन युवा परिषद ने किया स्वागत
यह स्वागत समारोह जैन समाज दिगंबर के अध्यक्ष सुदेश जैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया
तेजस न्यूज संवाददाता
शाहदरा में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास जैन का जैन युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यह स्वागत समारोह जैन समाज दिगंबर के अध्यक्ष सुदेश जैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान जैन युवा परिषद द्वारा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि नोएडा और एनसीआर में रहने वाले जैन समाज के लोगों के साथ हमेशा उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल खड़ा है। समाज की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। जैन समाज, वैश्य समाज, अग्रवाल समाज और व्यापारी समाज के साथ आगे आए। जिससे समाज की प्रतिष्ठा बढ़ सके और जनहित के कार्यों को नई दिशा प्राप्त हो सके। समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता, आपसी विश्वास और सेवा भावना में निहित है। जब विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक वर्ग मिलकर काम करते हैं। शिक्षा, व्यापार, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना, व्यापारियों की समस्याओं को उठाना और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता है।