जर्जर 16 पुलिस आवासों की आठ अक्टूबर को होगी नीलामी

खेकड़ा कोतवाली परिसर में लंबे समय से जर्जर हालत में खड़े 16 पुलिस आवासों की अब नीलामी होगी। नीलामी की प्रक्रिया आठ अक्टूबर को कोतवाली परिसर में पूरी की जाएगी। आवासों की नीलामी के बाद परिसर में नए पुलिस आवासों के निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

जर्जर 16 पुलिस आवासों की आठ अक्टूबर को होगी नीलामी

जर्जर 16 पुलिस आवासों की आठ अक्टूबर को होगी नीलामी
- नीलामी के बाद नए आवासों के निर्माण का रास्ता होगा साफ
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली परिसर में लंबे समय से जर्जर हालत में खड़े 16 पुलिस आवासों की अब नीलामी होगी। नीलामी की प्रक्रिया आठ अक्टूबर को कोतवाली परिसर में पूरी की जाएगी। आवासों की नीलामी के बाद परिसर में नए पुलिस आवासों के निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।
कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि कोतवाली परिसर में बने 16 पुलिस आवास काफी समय से जर्जर हालत में हैं। इन आवासों की नीलामी के लिए आठ अक्टूबर को सुबह 11 बजे बोली लगाई जाएगी। नीलामी में शामिल होने वाले इच्छुक कबाड़ी अथवा अन्य बोलीदाता निर्धारित जमानत धनराशि और वैध पहचान पत्र के साथ पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि नीलामी की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई जाएगी। जर्जर आवासों के हटने के बाद परिसर में नए आवासों के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।