सपा में हुई संभावित प्रत्याशी की एंट्री, बदल सकते हैं समीकरण
सपा और कांग्रेस में टिकट दावेदारों की लगातार बढ़ रही सक्रियता
तेजस न्यूज संवाददाता
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधान सभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अब अपना रुख साफ करना शुरू कर दिया है। नोएडा विधान सभा सीट पर भाजपा के अलावा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में संभावित प्रत्याशियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी में एक ऐसे संभावित प्रत्याशी ने भाजपा समेत कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। यह सभी नेता और कार्यकर्ता नोएडा विधान सभा सीट पर पिछले कई महीनों से लगातार टिकट की उम्मीद लगा रखी है। हालांकि, अब तक यह संभावित प्रत्याशी केवल सोशल मीडिया पर अपनी राजनीतिक ताकत और जन समर्थन का प्रदर्शन कर रहा था। लेकिन, अब जमीनी स्तर पर उतरकर संभावित प्रत्याशी ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए संकट के बादल खड़ा करना शुरू दिया है।

नोएडा विधान सबा सीट पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरफ से अपनी-अपनी दावेदारी मजबूती के साथ पेश कर रहे हैं। यह सभी नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी नेतृत्व तक अपनी सक्रियता पहुंचाने, बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें साझा करने और समर्थकों की संख्या को लगातार बढ़ाने का काम कर रहे हैं। लेकिन, अब एक संभावित प्रत्याशी ने नोएडा विधान सभा सीट पर अपनी जमीन मजबूत करना शुरू कर दिया है।
सोशल मीडिया के माध्यम से टिकट पाना होगा मुश्किल
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सूत्रों को अगर सही माना जाए तो इस बार नोएडा विधान सभा सीट पर केवल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले नेता और कार्यकर्ताओं को टिकट मिलने की संभावना बेहद कम है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस हाईकमान इस बार जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता को नोएडा विधान सभा सीट पर दावेदार बना सकता है।
गरीब और कमजोर वर्ग के बीच बना रहे अलग पहचान
समाजवादी पार्टी से संभावित प्रत्याशी की सबसे बड़ी ताकत उनकी जमीनी सक्रियता को माना जा रहा है। यह प्रत्याशी काफी कम समय में नोएडा विधान सभा सीट पर अपनी अलग मौजूदगी दर्ज करवा चुका है। सबसे ज्यादा पकड़ गरीब, कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के बीच सक्रियता को बढ़ाकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। स्थानीय स्तर पर लोगों से संपर्क, उनकी समस्याओं को सुनने और आवश्यकता के समय हर संभव मदद के लिए लगातार आगे आने की कोशिश में लगे हुए हैं। जिसके चलते उन्हें एक अलग पहचान प्राप्त होती जा रही है।
अखिलेश यादव से प्राप्त हो चुका है आश्वासन
समाजवादी पार्टी सूत्रों को अगर सही माना जाए तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से इस संभावित प्रत्याशी को नोएडा विधान सभा सीट के लिए आश्वासन प्राप्त हो चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आश्वासन के बाद इस संभावित प्रत्याशी ने अपनी सक्रियता को नोएडा विधान सभा सीट पर काफी तेज कर दिया है। अब वह संगठनात्मक स्तर पर भी अपनी पकड़ को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
सपा और कांग्रेस के अन्य दावेदारों की बढ़ रही मुश्किलें
नोएडा विधान सभा सीट पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से टिकट के कई दावेदार नजर आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के अधिकांश नेता और कार्यकर्ता ज्यादातर सोशल मीडिया पर ही एक्टिव नजर आ रहे हैं। इन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अब तक जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं किया है।