लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने साहिबाबाद सब्जी मंडी विवाद पर दी प्रतिक्रिया

साहिबाबाद मंडी में दो गुटों में अचानक ही जमकर झगड़ा हो गया, जमकर लाठी डंडे चले बताया जा रहा है की गोली भी चली, और इस मामले में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का जिक्र भी आया, जब ले का वीडियो वायरल हुआ इसकी जानकारी इन नंदकिशोर गुर्जर को मिली तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने में जुटे हैं क्योंकि यह खुद लखनऊ में मौजूद है और उनका नाम दिया जा रहा है

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने साहिबाबाद सब्जी मंडी विवाद पर दी प्रतिक्रिया

तेजस न्यूज संवाददाता, गाजियाबाद

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने साहिबाबाद सब्जी मंडी विवाद पर दी प्रतिक्रिया

गाजियाबाद। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने साहिबाबाद सब्जी मंडी में हुए बवाल से जुड़ी एक वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनके साथ अभद्रता हुई है, जबकि घटना के समय वे लखनऊ में सदन में मौजूद थे।

विधायक ने आरोप लगाया कि मंडी में कुछ मुस्लिम लोग कब्जा जमाए बैठे हैं और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने इस मामले में सख्त कमेटी बनाकर माहौल को नियंत्रित किया था।

उन्होंने कहा कि मंडी सचिव की पत्नी के साथ मीटिंग में अपशब्द कहे गए और घटना के दौरान फायरिंग भी की गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पिस्टल छीनकर हवाई फायर किया और जान बचाकर भागा। विधायक ने दावा किया कि मंडी में समाजवादी पार्टी के एजेंट, रोंगणिया और बांग्लादेशी मुस्लिम हिंदू व्यापारियों को मंडी के अंदर घुसने नहीं देते और गरीब पर गोली चलाने की घटना भी इन्हीं की करतूत है।

बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है आखिर मामला क्या था और किस तरह घटना घटी इसमें कौन दोषी हैं यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।