नोएडा प्राधिकरण में जल्द होगा एसीईओ और ओएसडी के कार्यों का आवंटन
नोएडा प्राधिकरण में तबादले के बाद होगा नए स्तर से आवंटन
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नए सिरे से अधिकारियों के बीच विभागीय जिम्मेदारियों का आवंटन किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण में यह प्रशासनिक व्यवस्था हाल के दिनों में हुए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (एसीईओ) और विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के तबादलों के बाद किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश द्वारा जल्द ही नए एसीईओ और ओएसडी को विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वहीं, एसीईओ प्रीति जायसवाल और पुष्पराज सिंह के कार्यों में भी जल्द बदलाव किया जाएगा।

एसीईओ वंदना त्रिपाठी के तबादले के बाद नोएडा प्राधिकरण में नई जिम्मेदारी संभालने वाली एसीईओ प्रीति जायसवाल को कई प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। एसीईओ प्रीति जायसवाल को संस्थागत, ग्रुप हाउसिंग, आरडब्ल्यूए, आईटीएमएस, बिल्ट-अप हाउसिंग और वित्त विभाग समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिलना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा बोर्ड बैठक से जुड़े कई कार्यों की भी जिम्मेदारी एसीईओ प्रीति जायसवाल को मिल सकती है। सिविल और जन स्वास्थ्य से संबंधित वर्क सर्किल 1 से 5 तक के कार्यों के अलावा ग्रामीण विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और एनकैप विभाग भी एसीईओ प्रीति जायसवाल को दी जा सकती है।
एसीईओ पुष्पराज सिंह के विभागों में भी होगा बदलाव
नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ पुष्पराज सिंह के भी कार्यक्षेत्र में कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। एसीईओ पुष्पराज को कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी दी जा सकती है। एसीईओ पुष्पराज को सामान्य प्रशासन, जल विभाग, सेल-सिटी बस, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल और टेक्निकल ऑडिट सेल की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा वर्क सर्किल 6 से 10 तक के सिविल, जन स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़े कई कार्यों की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। क्वार्टर, औद्योगिक, स्पोर्ट्स एवं स्टेडियम, खेल समिति और विभिन्न पार्किंग व्यवस्थाओं की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। बहुमंजिला और भूमिगत पार्किंग, सभी सरफेस पार्किंग, आवासीय भूखंड, भूलेख, विधि विभाग और उद्यान विभाग की भी जिम्मेदारी एसीईओ पुष्पराज को दी जा सकती है।
ओएसडी के विभागों में भी होगा बदलाव
नोएडा प्राधिकरण में कई विशेष कार्य अधिकारियों के तबादले के बाद कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। विशेष कार्याधिकारी की जिम्मेदारियों में भी बदलाव होने की पूरी संभावना है। ओएसडी बृजेश कुमार सिंह और ओएसडी महिमा को वाणिज्यिक विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। स्पोर्ट्स सिटी से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी ओएसडी हर्षिता त्रिपाठी को दी जा सकती है।