पांच वर्षीय बच्ची को पड़ोसी दंपति ने पीटा, घायल

खेकड़ा कस्बे की शेखपुरा बस्ती में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को पड़ोसी दंपति ने कथित रूप से पीटकर घायल कर दिया। बच्ची के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है।

पांच वर्षीय बच्ची को पड़ोसी दंपति ने पीटा, घायल

पांच वर्षीय बच्ची को पड़ोसी दंपति ने पीटा, घायल
- शेखपुरा बस्ती में घर के बाहर खेल रही थी बच्ची
- मां ने लगाया शराब के नशे में बच्चों से मारपीट करने का आरोप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की शेखपुरा बस्ती में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को पड़ोसी दंपति ने कथित रूप से पीटकर घायल कर दिया। बच्ची के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है।
शेखपुरा बस्ती निवासी श्रमिक की पांच वर्षीय पुत्री माही शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी दंपति ने किसी बात को लेकर बच्ची की पिटाई कर दी। मारपीट में बच्ची घायल हो गई। परिजनों ने बच्ची का उपचार कराया। बच्ची की मां का आरोप है कि पड़ोसी शराब पीने का आदी है और नशे की हालत में पहले भी उसके बच्चों के साथ मारपीट करता रहा है। घटना के बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर आरोपी दंपति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।