अपर पुलिस आयुक्त और डीसीपी को तेजस न्यूज ने किया सम्मानित
तेजस न्यूज के ब्यूरो चीफ ने किया सम्मानित
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दीपावली मिलन समारोह नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस दीपावली मिलन समारोह के दौरान तेजस न्यूज के ब्यूरो चीफ विनय जोशी द्वारा अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र को सेवानिवृत्त होने और डीसीपी साद मियां खान का तबादला होने पर सम्मानित किया गया।

तेजस न्यूज के ब्यूरो चीफ विनय जोशी ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर और दन कौर आदि को मिलाकर बनाए गौतमबुद्ध नगर जिले की कानून व्यवस्था को संभालने वाले डीआईजी यानी कि अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा बीते 31 अक्तूबर 2026 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

वहीं, डीसीपी साद मियां खान का तबादला भी आगरा किया हो चुका है। डीसीपी साद मियां खान गौतमबुद्ध नगर में विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं। गौतमबुद्ध नगर में उनका कार्यकाल बेहद शानदार माना जाता है। गौतमबुद्ध नगर में रहते हुए डीसीपी साद मियां खान ने कई अपराधियों को अपने अंजाम तक पहुंचाया है। उनके नाम से अपराधियों के भीतर एक भय का माहौल था।