समाज के हित के लिए जरूरी है एकजुटता - राजकुमार भाटी
भागौट गांव में मंगलवार को समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए जन चौपाल में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि समाज में एकजुटता बेहद जरूरी है, क्योंकि प्रदेश आज शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए जूझ रहा है। सत्ता परिवर्तन ही उत्तर प्रदेश को खुशहाल बना सकता है।

- उत्तर प्रदेश में रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए एकता आवश्यक
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
भागौट गांव में मंगलवार को समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए जन चौपाल में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि समाज में एकजुटता बेहद जरूरी है, क्योंकि प्रदेश आज शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए जूझ रहा है। सत्ता परिवर्तन ही उत्तर प्रदेश को खुशहाल बना सकता है।
फौजी फार्म हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजकुमार भाटी ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार युवाओं से रोजगार और किसानों से मुनाफे का वादा कर सत्ता में आई थी, लेकिन आज हर वर्ग अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। भाटी ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पीडीए यानि दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक कृ जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सर्व समाज के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को नजदीक से समझना है। उन्होंने बताया कि पीडीए किसी एक वर्ग का नहीं बल्कि पूरे समाज की एकता का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी जाति, धर्म और क्षेत्र की दीवारें तोड़कर विकास और विश्वास की राजनीति करना चाहती है। भाटी ने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में सपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में लौटेगी। इस अवसर पर रवि बैंसला सुपुत्र प्रधान काशीराम ने कहा कि बागपत विधानसभा क्षेत्र में सर्व समाज का झुकाव समाजवादी पार्टी की ओर है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए के सहयोग से सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एकजुट होकर आगामी अभियानों को मजबूत करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में आयोजक रवि बैसला, योगेंद्र बैसला, बिल्लू प्रधान, संजीव यादव, जुनैद फरीदी, नरेंद्र प्रधान, अजयपाल, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।