रटौल नगर पंचायत के आठ सभासदों सहित दर्जनों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान बागपत की रटौल नगर पंचायत के आठ सभासदों समेत दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अगुवाई रटौल निवासी युवा नेता फैज़ महमूद ने की।

रटौल नगर पंचायत के आठ सभासदों सहित दर्जनों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

रटौल नगर पंचायत के आठ सभासदों सहित दर्जनों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
लखनऊ स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान बागपत की रटौल नगर पंचायत के आठ सभासदों समेत दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अगुवाई रटौल निवासी युवा नेता फैज़ महमूद ने की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी नवागंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का परिवार कांग्रेस का अभिन्न हिस्सा रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को नई ताकत मिलती है। युवा नेता फैज़ महमूद ने कहा कि कांग्रेस ही देश के संविधान, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की सच्ची संरक्षक है। उन्होंने कहा कि रटौल और बागपत सहित प्रदेश भर में कांग्रेस को मजबूत करना उनका उद्देश्य है और युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ना सबसे जरूरी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष लव कश्यप ने कहा कि रटौल और बागपत में कांग्रेस के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में निजात तोमर, मास्टर महबूब, आमिर तोमर, नौशाद, उबैदुल्ला, वाहिद, खालिद चौहान, जमील, जावेद और खालिद इंतजार प्रमुख रहे। इस अवसर पर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।