प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर का डीएम ने किया निरीक्षण

स्मार्ट क्लास, खेल गतिविधियों और गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील की ली विस्तार से जानकारी

प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर का डीएम ने किया निरीक्षण

तेजस न्यूज संवाददाता

दादरी स्थित प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर का जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्मार्ट क्लास, खेल गतिविधियों, मिड-डे मील और स्वच्छता समेत कई मूलभूत व्यवस्थाओं की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने विस्तार से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षण व्यवस्था, खेल गतिविधियां, मिड-डे मील, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाएं जिलाधिकारी मेधा रूपम को संतोषजनक मिली।


जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि विद्यालय में उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को इसी प्रकार बेहतर और सुदृढ़ बनाए रखा जाए। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार किया जाएं। विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए प्रधानाचार्य को छात्रों की उपस्थिति में और वृद्धि करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


डीएम ने बच्चों से सुने 15 से 20 तक के पहाड़े  
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बच्चों से गिनती और 15 से 20 तक के पहाड़े सुने। बच्चों ने जिलाधिकारी मेधा रूपम को आसानी के साथ पहाड़ों को सुनाया गया। विभिन्न कक्षाओं में जाकर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम और शिक्षण गतिविधियों से संबंधित प्रश्न पूछे और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को भी परखा गया।


स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षण की भी डीएम ने ली जानकारी 
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने विद्यालय में मौजूद स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि स्मार्ट क्लास और स्क्रीन का उपयोग विषय की आवश्यकता और विद्यार्थियों की बेहतर समझ के लिए प्रभावी ढंग से किया जाए। शिक्षण कार्य में व्हाइट बोर्ड समेत पारंपरिक और अत्याधुनिक दोनों शिक्षण विधियों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।


खेलकूद और स्पोर्ट्स गतिविधियों की भी डीएम ने ली जानकारी
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने निरीक्षण के दौरान खेलकूद और स्पोर्ट्स गतिविधियों की भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहद आवश्यक हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों की रुचि के तहत नियमित खेल और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
मिड-डे मील का भी डीएम ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने विद्यालय की मिड-डे मील व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता की भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के तहत गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक और स्वच्छ भोजन इसी प्रकार से उपलब्ध कराया जाए। भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर नियमित रूप से विशेष निगरानी रखी जाए। विद्यालय के शौचालयों, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश और वेंटिलेशन, कक्षाओं, कार्यालय और परिसर की स्वच्छता समेत कई मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार, प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर और शिक्षकगण समेत कई संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।