पुलिसकर्मियों ने सीखा आग बुझाने का हुनर, दमकल टीम ने कराया प्रैक्टिकल
आग लगने की आपात स्थिति में पुलिसकर्मी खुद के साथ दूसरों की जान-माल बचाने में सक्षम हों, इसके लिए खेकड़ा कोतवाली में पुलिसकर्मियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। दमकल विभाग की टीम ने प्रशिक्षण के दौरान आग पर तत्काल और सुरक्षित तरीके से काबू पाने के तरीके बताए।
पुलिसकर्मियों ने सीखा आग बुझाने का हुनर, दमकल टीम ने कराया प्रैक्टिकल
- खेकड़ा कोतवाली में अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण,
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
आग लगने की आपात स्थिति में पुलिसकर्मी खुद के साथ दूसरों की जान-माल बचाने में सक्षम हों, इसके लिए खेकड़ा कोतवाली में पुलिसकर्मियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। दमकल विभाग की टीम ने प्रशिक्षण के दौरान आग पर तत्काल और सुरक्षित तरीके से काबू पाने के तरीके बताए।
एफएसओ विश्वास मलिक ने पुलिसकर्मियों को समझाया कि आग लगने पर घबराने के बजाय सूझबूझ और सावधानी से काम लेना चाहिए। उन्होंने अलग अलग प्रकार की आग के लिए उपयुक्त अग्निशमन उपकरण चुनने और उनके सही इस्तेमाल की जानकारी दी। प्रशिक्षण में एबीसी और सीओटू अग्निशमन सिलेंडरों के प्रयोग की विशेष रूप से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि लकड़ी, कागज समेत सामान्य ज्वलनशील पदार्थों में लगी आग बुझाने के लिए पाउडरयुक्त एबीसी सिलेंडर प्रभावी है। वहीं विद्युत उपकरणों में आग लगने पर सीओ2 सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी कि विद्युत आग पर पानी डालना बेहद खतरनाक हो सकता है। दमकल टीम ने दोनों प्रकार के सिलेंडरों के संचालन की प्रक्रिया का मौके पर प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों ने भी स्वयं अग्निशमन उपकरण चलाकर आग बुझाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। इस दौरान खेकड़ा कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे और प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी की।