हरिद्वार के बैरागी कैंप में दो बंद मकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में देर रात चोरों ने एक ही लाइन में स्थित दो बंद मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों की पूरी करतूत सामने की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों पीड़ितों ने कनखल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हरिद्वार के बैरागी कैंप में दो बंद मकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
तेजस न्यूज संवाददाता 
बैरागी कैंप में दो बंद मकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में देर रात चोरों ने एक ही लाइन में स्थित दो बंद मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों की पूरी करतूत सामने की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों पीड़ितों ने कनखल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक तेजस न्यूज के संपादक तेजस चौहान का बैरागी कैंप में मकान है, जहां उनका अक्सर आना-जाना रहता है। फिलहाल मकान पर ताला लगा हुआ था। देर रात चोरों ने ताले तोड़कर घर में रखा इन्वर्टर, बड़ी बैटरी और घरेलू गैस का भरा सिलेंडर चोरी कर लिया।

इसी दौरान चोरों ने पास ही रहने वाले शिवम कश्यप के बंद मकान को भी निशाना बनाया। यहां से चोर दो गैस सिलेंडर और करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी पड़ोसियों ने दोनों मकान मालिकों के साथ ही पुलिस को 112 नंबर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो चोर दोनों मकानों में चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने चेहरे ढक रखे थे और वे एक सेंट्रो कार में आए थे। कार पर UA07T7248 नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस की जांच में यह नंबर मोटरसाइकिल का पाया गया है यानी चोरों ने फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।