ब्राह्मण समाज ने आराधना मिश्रा को दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा के प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने पर बागपत के ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर समाज की बेटी के रूप में आशीर्वाद दिया।
ब्राह्मण समाज ने आराधना मिश्रा को दी शुभकामनाएं
- दिल्ली आवास पहुंचकर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा के प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने पर बागपत के ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर समाज की बेटी के रूप में आशीर्वाद दिया।
कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश संगठन में बदलाव करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बागपत के ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पहुंचकर उनसे मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और सक्रिय राजनीतिक अभियान चलाने का आह्वान किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि आराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से ब्राह्मण समाज में भी उत्साह है। उन्होंने कहा कि समाज की बेटी को प्रदेश संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस प्रभारी राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, खाप चौधरी उमेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, सतीश सेन, दिलशाद चौधरी असारा, रवि दत्त शर्मा, चौधरी यशवीर सिंह, दीपक शर्मा, मनीष जैन आदि शामिल रहे।