एडीके जैन आई हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर
खेकड़ा कस्बे के एडीके जैन आई हॉस्पिटल में सोमवार को ईश पुत्र संस्था द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 220 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 136 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
एडीके जैन आई हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर
- 220 मरीजों की हुई जांच, 136 आपरेशन को चयनित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के एडीके जैन आई हॉस्पिटल में सोमवार को ईश पुत्र संस्था द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 220 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 136 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
शिविर में पहले हुए नेत्र ऑपरेशन के मरीजों की भी जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट पूरी तरह संतोषजनक पाई गई। चिकित्सक टीम में डॉ. रूमा गुप्ता, डॉ. शालिनी अग्रवाल, डॉ. सोनी सिंह, आशीष आर्य और संजय शर्मा शामिल रहे। शिविर में ईश पुत्र संस्था की ओर से नगीन गुप्ता, बृजभूषण गुप्ता, अशोक अत्री, पवन बंसल, मास्टर रामपाल ने विशेष सहयोग प्रदान किया।