निशुल्क नेत्र शिविर में 180 मरीजों ने कराई आंखों की जांच, 75 का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन
ईशपुत्र संस्था और एडीके जैन अस्पताल खेकड़ा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए स्थानीय कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे।
निशुल्क नेत्र शिविर में 180 मरीजों ने कराई आंखों की जांच, 75 का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ईशपुत्र संस्था और एडीके जैन अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए स्थानीय कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी नगीन गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दिनभर चले इस शिविर में कुल 180 मरीजों का पंजीकरण कर उनकी आंखों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत 75 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें संस्था की ओर से निशुल्क ऑपरेशन के लिए चुना गया है। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में डॉ. रूमा गुप्ता, डॉ. शालिनी अग्रवाल, डॉ. सोनी सिंह, डॉ. मुग्धा जैन और डॉ. अशले की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉक्टरों ने मरीजों को आंखों की देखभाल और खानपान के प्रति भी जागरूक किया। इस दौरान पुराने मरीजों का फॉलोअप टेस्ट भी किया गया, जिसमें सभी मरीज स्वस्थ मिले। शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में ईशपुत्र संस्था के सुदेश शर्मा और पवन बंसल का विशेष सहयोग रहा। साथ ही संजय शर्मा, आशीष आर्य और सोमपाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी सेवाएं दीं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि चयनित मरीजों के ऑपरेशन जल्द ही आधुनिक तकनीकों द्वारा संपन्न कराए जाएंगे।