खेकड़ा के कुलदीप सिंह धामा बने दिल्ली में एसडीएम, कस्बे में खुशी की लहर

खेकड़ा कस्बे के होनहार बेटे कुलदीप सिंह धामा को दिल्ली सरकार द्वारा बड़ी जिम्मेदारी देते हुए दिल्ली के मॉडल टाउन क्षेत्र का एसडीएम (उप जिलाधिकारी) नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही पूरे कस्बे में खुशी और गर्व का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसे खेकड़ा के लिए गौरव का क्षण बताया है।

खेकड़ा के कुलदीप सिंह धामा बने दिल्ली में एसडीएम, कस्बे में खुशी की लहर

खेकड़ा के कुलदीप सिंह धामा बने दिल्ली में एसडीएम, कस्बे में खुशी की लहर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के होनहार बेटे कुलदीप सिंह धामा को दिल्ली सरकार द्वारा बड़ी जिम्मेदारी देते हुए दिल्ली के मॉडल टाउन क्षेत्र का एसडीएम (उप जिलाधिकारी) नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही पूरे कस्बे में खुशी और गर्व का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसे खेकड़ा के लिए गौरव का क्षण बताया है।
कुलदीप सिंह धामा, कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षाविद और गांधी इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश धामा के पुत्र हैं। वह लंबे समय से दिल्ली सरकार में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अपनी कार्यशैली के कारण विभाग में अलग पहचान बना चुके हैं। हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल किए गए, जिसमें कुलदीप सिंह धामा को पदोन्नति देते हुए मॉडल टाउन क्षेत्र का एसडीएम नियुक्त किया गया। इस ट्रांसफर ऑर्डर के तहत उन्हें रेवेन्यू डिपार्टमेंट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। उनकी इस उपलब्धि से खेकड़ा क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। लोगों का कहना है कि कुलदीप सिंह धामा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर कस्बे का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर उनके भाई प्रदीप धामा सहित डॉ. मनोज धामा, एडवोकेट संजय सिंह, डॉ. राघवेन्द्र चौधरी, दीपक शर्मा, अनिल धामा, डॉ. दीपक धामा, पंकज शर्मा, राजेश शर्मा, संजय जैन समेत अनेक लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।