सेक्टर 91 में बनेगा 30 एकड़ में डियर पार्क
रात 10 बजे तक देख सकेंगे लोग हिरण
नोएडा के सेक्टर 91 में नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 30 एकड़ में डियर पार्क विकसित कर रहा है। इस पार्क को नोएडा प्राधिकरण की तरफ से इसे मिनी जू की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की संभावना है। इस पार्क में लोग रोजाना रात 10 बजे तक हिरण को देख सकेंगे।

नोएडा प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, डियर पार्क में हिरणों को रखने के लिए करीब 12 छोटे-बड़े बाड़े बनाए जाएंगे। इन बाड़ों के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। बाड़ों का निर्माण कार्य विशेषज्ञ वन्यजीव अधिकारियों की देखरेख में तैयार किया जारहा है। जिससे हिरणों को ठीक प्रकार से माहौल तैयार हो सके। पार्क को नोएडा प्राधिकरण की तरफ से इस प्रकार से तैयार किया जा रहा है। जिससे यहां आने वाले लोगों को हिरणों को देखने का बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके।
30 एकड़ में तैयार हो रहा है डियर पार्क
डियर पार्क के लिए सेक्टर 91 में करीब 30 एकड़ क्षेत्र तय किया गया है। यह इलाका बायोडायवर्सिटी पार्क से भी जुड़ा हुआ होगा। मिनी जू की तर्ज पर विकसित होने वाला यह डियर पार्क नोएडा में वन्यजीव और प्रकृति से जुड़ी एक नई जगह देखने को प्राप्त होगी। बड़े क्षेत्र में पार्क विकसित होने के चलते हिरणों को अलग-अलग बाड़े बनाने के साथ उनके रहने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सकेगी।
रात 10 बजे तक देख सकेंगे हिरण
डियर पार्क में आने वाले लोग रात 10 बजे तक हिरण को देख सकेंगे। इससे शाम के समय पार्क आने वाले लोगों को भी डियर पार्क का नजारा देखने को प्राप्त हो सकेगा। इस परियोजना के तहत सनसेट सफारी का भी जिक्र किया गया है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर तैयारी शुरू नहीं की गई है।
40 करोड़ रुपये परियोजना में होंगे खर्च
डियर पार्क को तैयार करने के लिए नोएडा प्राधिकरण लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च करेगा। बाड़ों के निर्माण का कार्य वन्यजीव विशेषज्ञों की देखरेख में शुरू हो चुका है। इस परियोजना के माध्यम से सेक्टर 91 में नोएडा के लोगों के लिए प्रकृति और वन्यजीवों को करीब से देखने का मौका प्राप्त हो सकेगा।