एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार से मिलेगी विकास को नई गतिःपंकज सिंह
एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को मंजूरी मिलने पर विधायक ने जताया पीएम मोदी का आभार
तेजस न्यूज संवाददाता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। यह एक्वा लाइन नोएडा के सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 4 तक संचालित की जाएगी। मंत्रिमंडल की बैठक में एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को मंजूरी मिलने के बाद नोएडा विधायक पंकज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार का फैसला नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विकास को नई गति देने वाला साबित होगा। इस परियोजना से क्षेत्र के लाखों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत प्राप्त होगी। इसके अलावा सार्जनिक परिवहन व्यवस्था पहले के मुकाबले काफी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। इस मेट्रो विस्तार से आवासीय क्षेत्रों, व्यावसायिक केंद्रों, शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों तक पहुंच आसान होगी। सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा कम होगा और लोगों के यात्रा समय से बचत होने की भी उम्मीद है।
पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे
प्रस्तावित एक्वा लाइन की कुल लंबाई 8.449 किलोमीटर होगी। इस मार्ग पर पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें सेक्टर 61, सेक्टर 70, सेक्टर 122, सेक्टर 123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 शामिल हैं। इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि सेक्टर 61 पर दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज बनाया जाएगा।