कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात

आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर भी हुई विस्तार से चर्चा

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात

तेजस न्यूज संवाददाता

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली स्थित उनके आवास पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एडवोकेट यतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन और आम लोग दिल्ली की महारैली में पहुंचेगे। कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनावों की तैयारियों मे जुटे रहे। जिससे उत्तर प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बन सके। इस मौके पर उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के कोऑर्डिनेयर सतेंद्र शर्मा, महानगर महासचिव रामकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी और प्रदेश सदस्य एडवोकेट यतेंद्र शर्मा समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।