महामना मालवीय महाविद्यालय में प्रबंध समिति चुनाव को लेकर आपात बैठक, वेदप्रकाश शर्मा बने चुनाव अधिकारी
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महामना मालवीय महाविद्यालय, खेकड़ा में शुक्रवार को प्रातः 10 बजे प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष बिजेश कुमार शर्मा ने की।
महामना मालवीय महाविद्यालय में प्रबंध समिति चुनाव को लेकर आपात बैठक, वेदप्रकाश शर्मा बने चुनाव अधिकारी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महामना मालवीय महाविद्यालय, खेकड़ा में शुक्रवार को प्रातः 10 बजे प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष बिजेश कुमार शर्मा ने की।
बैठक के दौरान कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव वर्ष 2026 कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके बाद सर्वसम्मति से चुनाव कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी प्रबंध समिति चुनाव 2026 में 270 (दो सौ सत्तर) आजीवन सदस्यों की मतदाता सूची का प्रयोग किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रबंध समिति की बैठक में जनता वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य वेदप्रकाश शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में समिति के सदस्यों की उपस्थिति में चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।