बेटी को परीक्षा दिलाने गए पिता के परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता
नोएडा में बेटी को परीक्षा दिलाने गए खेकड़ा निवासी पंकज पांचाल की सड़क हादसे में मौत के बाद विधायक योगेश धामा सोमवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नोएडा में बेटी को परीक्षा दिलाने गए खेकड़ा निवासी पंकज पांचाल की सड़क हादसे में मौत के बाद विधायक योगेश धामा सोमवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बता दें कि 35 वर्षीय पंकज पांचाल अपनी बेटी को स्टेनो पद की परीक्षा दिलाने नोएडा के सेक्टर-155 स्थित परीक्षा केंद्र गए थे। परीक्षा केंद्र से लौटने के बाद सड़क पार करते समय तेज गति कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया था। विधायक ने परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।