यूजीसी बिल के खिलाफ सुभानपुर में गरजा स्वर्ण समाज, आंदोलन व भाजपा बहिष्कार की चेतावनी
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी बिल के विरोध में सुभानपुर गांव में स्वर्ण समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बिल का कड़ा विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई गई। इस दौरान समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
यूजीसी बिल के खिलाफ सुभानपुर में गरजा स्वर्ण समाज, आंदोलन व भाजपा बहिष्कार की चेतावनी
- बिल वापसी तक गांव-गांव बैठकें करने का ऐलान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी बिल के विरोध में सुभानपुर गांव में स्वर्ण समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बिल का कड़ा विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई गई। इस दौरान समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी बिल समाज के हितों के खिलाफ है। यदि सरकार ने शीघ्र इस बिल को वापस नहीं लिया तो स्वर्ण समाज सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि भाजपा का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा और पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। समाज के लोगों ने स्पष्ट किया कि जब तक यूजीसी बिल वापस नहीं होगा, तब तक गांव-गांव जनजागरण बैठकें आयोजित कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में स्वर्ण समाज की एकजुटता साफ तौर पर दिखाई दी। बैठक में अजय त्यागी, प्रमोद त्यागी, अनिल त्यागी, कौशल शर्मा, बिन्नू अरोड़ा, पप्पू अरोड़ा, कृष्णा, लोकेंद्र, दिनेश त्यागी, अनुज त्यागी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।