तांगा स्टैंड के पास की भूमि पर निर्माण का विरोध, जैन समाज ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

खेकड़ा कस्बे के तांगा स्टैंड के पास की भूमि को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को जैन समाज के लोगों ने बागपत में एडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दावा किया कि तांगा स्टैंड की भूमि जैन समाज की है, लेकिन नगरपालिका इस पर निर्माण कार्य करा रही है। समाज के लोगों ने भूमि के स्वामित्व का मामला स्पष्ट होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की।

तांगा स्टैंड के पास की भूमि पर निर्माण का विरोध, जैन समाज ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

तांगा स्टैंड के पास की भूमि पर निर्माण का विरोध, जैन समाज ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
- नगरपालिका के निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग, शनिवार को समाज की बैठक में होगी चर्चा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के तांगा स्टैंड के पास की भूमि को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को जैन समाज के लोगों ने बागपत में एडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दावा किया कि तांगा स्टैंड की भूमि जैन समाज की है, लेकिन नगरपालिका इस पर निर्माण कार्य करा रही है। समाज के लोगों ने भूमि के स्वामित्व का मामला स्पष्ट होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की।
जैन समाज के लोगों ने एडीएम को बताया कि भूमि को लेकर उनका पक्ष सुने बिना नगरपालिका द्वारा निर्माण कराया जाना उचित नहीं है। उन्होंने मामले की जांच कराकर भूमि के अभिलेखों के आधार पर कार्रवाई कराने की मांग उठाई। इस पर एडीएम ने एसडीएम सुरभि शर्मा से मामले की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। संबंधित अभिलेख भी मांगे गए हैं। फिलहाल निर्माण कार्य बंद है। अभिलेखों और दोनों पक्षों के दावों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जैन मंदिर समिति के प्रधान नितिन जैन ने बताया कि इस मामले को लेकर शनिवार को कस्बे में समाज की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में भूमि विवाद पर विस्तार से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल सभी की निगाहें अभिलेखों की जांच और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।