धूमधाम से मनाई मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती, केक काटकर किया नमन

देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती रविवार को खेकड़ा कस्बे में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

धूमधाम से मनाई मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती, केक काटकर किया नमन

धूमधाम से मनाई मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती, केक काटकर किया नमन
- अखिल भारतीय यादव महासभा ने धरती पुत्र को याद कर दी श्रद्धांजलि
- किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्गों के हितों में उनके योगदान को किया याद
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती रविवार को कस्बे में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वावधान में अध्यक्ष आनंद यादव के आवास पर किया गया। इस दौरान केक काटकर जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्गों का हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज के वंचित और कमजोर तबकों के हितों को प्राथमिकता दी। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश सचिव विजयपाल यादव, सचिव राजेंद्र यादव, पूर्व सभासद राजेंद्र यादव, मूलचंद यादव, संजीव यादव, सोरण यादव, सुखबीर यादव, जगपाल यादव, डॉ. जितेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।