जेवर एयरपोर्ट का लोक सभा हाउसिंग कमेटी ने किया दौरा

इस दौरान उन्होंने प्रगति और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी बैठक के दौरान चर्चा की।

जेवर एयरपोर्ट का लोक सभा हाउसिंग कमेटी ने किया दौरा

जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोक सभा हाउसिंग कमेटी ने दौरा किया। यह दौरान गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरे के दौरान नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की परियोजनाओं के बारे में लोक सभा हाउसिंग कमेटी ने विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रगति और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी बैठक के दौरान चर्चा की।

लोक सभा हाउसिंग कमेटी ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में निरीक्षण के दौरान सांसदों और वीवीआईपी के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं, वीआईपी और वीवीआईपी लाउंच, यात्री सुविधाओं, प्रस्थान और आगमन क्षेत्रों, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्थाओं, टर्मिनल भवन, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के अलावा पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरे के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड, यमुना पाधिकरण, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड और राज्य विभाग समेत कई विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी उत्तर प्रदेश के विकास को गतिःडॉ. महेश शर्मा

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से विकास को नई गति प्राप्त हो सकेगी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर की पहचान विश्व में एक अलग हो सकेगी। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों के चलते नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन और वैश्विक संपर्क का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरेगा। इस मौके पर लोक सभा हाउसिंग कमेटी की सदस्य अपराजिता सारंगी, सांसद कोडिकुन्निल सुरेश, सांसद अक्षय यादव, सांसद (बुलंदशहर) भोला सिंह, सांसद (अलीगढ़) सतीश कुमार गौतम, विधायक (सिकंदराबाद) लक्ष्मीराज सिंह, विधायक (खुर्जा) मीनाक्षी सिंह, विधायक (दादरी) तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर अमित चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।