सेक्टर 49 में यातायात पुलिस और सेवन एक्स वेलफेयर टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को जागरूक किया गया
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 49 स्थित विश्वकर्मा रोड पर सेवन एक्स वेलफेयर टीम ने यातायात पुलिस और ट्रैफिक वालंटियर्स ने संयुक्त रूप से यातायात नियमों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह जागरूकता कार्यक्रम सेवन एक्स वेलफेयर टीम के सदस्य बृजेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को जागरूक किया गया। इसके माध्यम से दो पहिया वाहन को बीआईएस और आईएसआई वाले हेलमेट को पहनने के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया।

सेवन एक्स वेलफेयर टीम के सदस्य बृजेश शर्मा ने बताया कि रोजाना बिना हेलमेट के चलने के कारण काफी ज्यादा लोग अपनी जान गवा दे रहे हैं। ऐसे में इस अभियान के माध्यम से टीम और यातायात पुलिस ज्यादा से ज्यादा लोगों को अगले आने वाले दिनों में लगातार जागरूक करती रहेगी। जिससे लोगों को घर से निकलते ही नियमों के प्रति सचेत रहने की प्रेरणा मिल सके। अभियान के दौरान कुछ ऐसे वाहन चालकों को भी जागरूक किया गया, जो पेट्रोल पंप के कारण सड़क पर गलत दिशा में वाहन लेकर आ रहे थे। उन्हें गलत दिशा में वाहन चलाने से होने वाले गंभीर हादसों के प्रति सचेत किया गया। सड़क सुरक्षा केवल पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके हम सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोक सकते हैं। आने वाले समय में भी नोएडा यातायात पुलिस के सहयोग से इस प्रकार जागरूकता अभियान विभिन्न सेक्टरों, प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल, राशीद अली, सेवन एक्स वेलफेयर टीम की ओर से महेश कुमार, श्रेया और ब्रजेश शर्मा मौजूद रहे।