एनईए ने की ग्रेटर नोएडा सीईओ से मुलाकात

एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखा

एनईए ने की ग्रेटर नोएडा सीईओ से मुलाकात

तेजस न्यूज संवाददाता

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) के एक प्रतिनिधि मंडल ने नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. बलकार सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने ग्रेटर नोएडा में उद्यमियों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखा। वहीं, इन सभी समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान की भी मांग सीईओ डॉ. बलकार सिंह से की।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने कहा कि उद्योगों की समस्याओं का निवारण करना हम सभी का दायित्व है। जल्द ही उद्यमियों के साथ एक बैठक की जाएगी। इस बैठक में उद्यमियों की उद्योगों से संबंधित समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इस मौके पर एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वीके सेठ, उपाध्यक्ष मुकेश कक्कड़, कोषाध्यक्ष शरद चंद्र जैन, सुधीर श्रीवास्तव, राहुल नैययर और सुधीर सिंह समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।