भारत को बनाया जाएगा हिंदू राष्ट्रःडॉ. मुन्ना कुमार शर्मा

फेज-2 स्थित एनएसईजेड में नेशनल फेडरेशन फॉर हिंदू राष्ट्र के पदाधिकारियों ने की बैठक

भारत को बनाया जाएगा हिंदू राष्ट्रःडॉ. मुन्ना कुमार शर्मा

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के फेज-2 स्थित एनएसईजेड में नेशनल फेडरेशन फॉर हिंदू राष्ट्र के पदाधिकारियों ने एक बैठक का आयोजन किया। यह प्रदर्शन अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्क्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस बैठक के दौरान देश में हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों को एक व्यापक मंच पर संगठित करने और संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि उनके नेतृत्व में फेडरेशन देशभर में प्रभावी जन जागरण अभियान चलाकर हिंदू समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। केदारनाथ श्रीवास्तव को राष्ट्रीय महासचिव, बनवारी लाल यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और एडवोकेट अरुण मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। फेडरेशन का उद्देश्य संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के समर्थन में जन जागरण करना और हिंदू समाज से जुड़े विषयों पर व्यापक विमर्श और जनमत तैयार करना है। फेडरेशन का लक्ष्य भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित करने के पक्ष में देशव्यापी आंदोलन चलाना है।