दलित छात्र को चलती ट्रेन से फेंकने का प्रयास, बचाव में आई मां को भी पीटा
दिल्ली जा रही यात्री ट्रेन में कस्बे के एक दलित छात्र के साथ मारपीट और उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंकने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने छात्र की मां को भी नहीं बख्शा और बचाव करने पर उसकी भी पिटाई कर दी। ट्रेन में सवार यात्रियों ने हस्तक्षेप कर छात्र को हमलावरों से बचाया। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दलित छात्र को चलती ट्रेन से फेंकने का प्रयास, बचाव में आई मां को भी पीटा
- दस से अधिक युवकों के समूह पर मारपीट और हमले का आरोप
- यात्रियों ने छात्र को हमलावरों के चंगुल से बचाया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली जा रही यात्री ट्रेन में कस्बे के एक दलित छात्र के साथ मारपीट और उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंकने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने छात्र की मां को भी नहीं बख्शा और बचाव करने पर उसकी भी पिटाई कर दी। ट्रेन में सवार यात्रियों ने हस्तक्षेप कर छात्र को हमलावरों से बचाया। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कस्बे के कमला नगर निवासी युगांश एक विद्यालय में पढ़ता है। बताया गया है कि दस से अधिक युवकों का एक समूह उससे रंजिश रखता है। आरोप है कि पूर्व में विद्यालय से घर लौटने पर उक्त युवकों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की थी। उस समय कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। आरोप है कि गत दिवस युगांश अपनी मां के साथ यात्री ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही युवकों का समूह भी उसी ट्रेन में सवार हो गया। रास्ते में युवकों ने युगांश के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंकने का प्रयास किया। बेटे को बचाने के लिए मां आगे आई तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह युगांश को हमलावरों के चंगुल से बचाया। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि छात्र की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।