महामाया फ्लाईओवर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया उत्तर प्रदेश के प्रभारी का भव्य स्वागत

कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की लड़ाई मजबूती से लड़ रहीःरामकुमार तंवर

महामाया फ्लाईओवर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया उत्तर प्रदेश के प्रभारी का भव्य स्वागत

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय चेयरमैन अनिल जयहिंद का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यह स्वागत समारोह कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय चेयरमैन अनिल जयहिंद का फूल-मालाओं और नारों के साथ भव्य स्वागत किय गया।

पूर्व महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती आ रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय चेयरमैन अनिल जयहिंद के नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, दुष्यंत नागर, महकार सिंह तंवर, रवि सक्सेना, दीपक भाटी चोटीवाला, मुकेश यादव, प्रमोद शर्मा, संदीप नागर, महाराज सिंह नागर, अरुण भाटी, सोनू खारी, उधमसिंह नागर, राजकुमार भारती और राहुल पांडेय समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।