कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों में रामकुमार तंवर का नाम सबसे आगे

संभावित उम्मीदवारों की सूची में दिनेश अवाना का नाम भी शामिल

कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों में रामकुमार तंवर का नाम सबसे आगे

तेजस न्यूज संवाददाता

उत्तर प्रदेश में 2027 के होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बाद अब कांग्रेस के भी संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। नोएडा विधान सभा सीट से कांग्रेस की संभावित प्रत्याशियों की सूची में कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं, दूसरे स्थान पर दिनेश अवाना का नाम भी चर्चा में चल रहा है। ऐसे में अब देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा कि इस बार कांग्रेस हाईकमान किसी स्थानीय नेता पर भरोसा करता है, या एक बार फिर नोएडा विधान सभा सीट पर किसी पैराशूट प्रत्याशी को टिकट देकर मैदान पर उतारा जाता है।

नोएडा विधान सभा सीट पर कांग्रेस की तरफ से पूर्व महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर की दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत मानी जा रही है। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर की शहर में सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पकड़ को उनकी दावेदारी का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है। संभावित सूची में कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर का नाम सामने आने पर शहर में समर्थकों के बीच काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस हाईकमान की तरफ से अब तक नहीं हुई घोषणा   

कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर एक ऐसे चेहरे के रूप में सामने आ रहे हैं। जिनके नाम पर स्थानीय नेताओं के अलावा नोएडा विधान सभा सीट पर कांग्रेस कार्यकर्ता चुनावी जमीन को मजबूत करने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस हाईकमान की तरफ से अब तक किसी भी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है।

दिनेश अवाना के नाम पर भी चल रही चर्चा    

कांग्रेस की संभावित उम्मीदवारों की सूची में दिनेश अवाना का नाम भी शामिल हैं। कांग्रेस सूत्रों से मिल रही जानकारी को अगर सही माना जाए तो दिनेश अवाना का नाम संभावित सूची में दूसरे स्थान पर चल रहा है। अब देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा कि नोएडा विधान सभा सीट पर कांग्रेस हाईकमान जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए टिकट देती है। इसके अलावा हाईकमान किस तरह का समीकरण तैयार करती है। यह सभी चीजें अभी भविष्य में छपी हुई है।

भाजपा के सामने कांग्रेस की होगी चुनौती काफी मुश्किल

नोएडा विधान सभा सीट हमेशा से भाजपा की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। नोएडा विधान सभा की घोषणा के बाद से यहां भाजपा के प्रत्याशी की ही अब तक जीत हो सकी है। इस बार के विधान सभा चुनावों में यह देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा कि भाजपा के प्रत्याशी के सामने कांग्रेस का प्रत्याशी कितनी कठिन चुनौती पेश कर सकता है। कांग्रेस पार्टी नोएडा विधान सभा सीट पर ऐसे प्रत्याशी को टिकट देना चाहती है, जिसकी पकड़ शहर के अलावा संगठन में भी काफी अच्छी मानी जाए।