25 अक्तूबर को वैश्य समाज ज्ञानेश कुमार के समर्थन में करेगा महारौली
समाज के लोग जब एक उद्देश्य के चलते तो वह एक मंच पर आते हैं और उनकी सामूहिक शक्ति काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
तेजस न्यूज संवाददाता
नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में देश भर के वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान वैश्य समाज से जुड़े सभी लोगों ने सर्वसम्मति से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में आगामी 25 अक्तूबर को दिल्ली में एक महारौली और शांतिपूर्ण मार्च निकालने का प्रस्ताव रखा गया।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि बैठक में आगामी 25 अक्तूबर को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में एक शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकाला जाएगा। समाज के लोग एक उद्देश्य के चलते जब एक मंच पर आते हैं तो उनकी सामूहिक शक्ति काफी ज्यादा बढ़ जाती है। हम सभी की असली ताकत एकता है। यदि हम सभी अपने मतभेदों को भुलाकर एकजुट हो जाएं तो अपनी बात को मजबूती के साथ देश के सामने रख सकेंगे। किसी भी समाज की प्रतिष्ठा और प्रभाव उसकी एकजुटता, संगठनात्मक क्षमता और अनुशासित सामूहिक भागीदारी से बढ़ता है।