औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने की एनईए के साथ बैठक
एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन के नेतृत्व में आयोजित की गई
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 6 स्थित एनईए भवन में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के साथ एक बैठक की गई। यह बैठक एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन के नेतृत्व में आयोजित की गई।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अवनेंद्र पांडे ने बताया कि आईटीआई का वजूद उद्योगों से है, उद्योगों की आवश्यकताओं को देखते हुए आईटीआई में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। किसी भी उद्यमी को उद्योग के लिए श्रमिकों की आवश्यकता होती है तो वह सीधे आईटीआई में आकर बच्चों का चयन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अपनी इकाई में ले जाकर भी उद्योगों की बेसिक आवश्यकताओं की जानकारी दे सकते हैं। अपनी इकाई में आईटीआई के छात्रों को अप्रैंरटिस के तौर पर भी रख सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा पोर्टल तैयार किया गया है। जिसमें प्रति प्रशिशु को 1500 रुपये प्रतिमाह भत्ते के तौर पर दिया जाता है। वहीं, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि आईटीआई में प्रशिक्षण करने के लिए आए विद्यार्थियों का ऐसा मांईड सैट किया जाता है कि वह जब किसी उद्योग में जाएं तो एक सप्ताह में कुशल श्रमिक बन सके। इससे उद्योगों को भी काफी ज्यादा लाभ प्राप्त होगा और श्रमिक भी तरक्की कर सकेंगे। इस मौके पर एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वीके सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कत्याल, धर्मवीर शर्मा, शरद चंद्र जैन, सुधीर श्रीवास्तव, आरएम जिंदल, प्रभात मेहता, राहुल नैययर, संदीप विरमानी और नवनीत शर्मा समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।