नोफा ने की सीडीओ के साथ बैठक

नोफा के महासचिव सुजीत दासगुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई

नोफा ने की सीडीओ के साथ बैठक

तेजस न्यूज संवाददाता

सूरजपुर स्थित मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय पर नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (नोफा) के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी से मुलाकात की। यह मुलाकात नोफा के महासचिव सुजीत दासगुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की।

नोफा के महासचिव सुजीत दासगुप्ता ने बताया कि अपार्टमेंट की व्यापक नेटवर्क क्षमता के माध्यम से सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने और विकास कार्यों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर नोफा के संयुक्त सचिव अंकित श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।