कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, अशोक तंवर बोले- हाईकमान के प्रत्याशी को पूरी ताकत से जिताएं

डासना स्थित दूधिया पीपल के नजदीक एक फार्म हाउस में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन कांग्रेस के रजापुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवदत्त अधाना के नेतृत्व में किया गया। बैठक में कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, अशोक तंवर बोले- हाईकमान के प्रत्याशी को पूरी ताकत से जिताएं

तेजस न्यूज संवाददाता 

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, अशोक तंवर बोले- हाईकमान के प्रत्याशी को पूरी ताकत से जिताएं

गाजियाबाद। डासना स्थित दूधिया पीपल के नजदीक एक फार्म हाउस में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन कांग्रेस के रजापुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवदत्त अधाना के नेतृत्व में किया गया। बैठक में कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ.अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ धरातल पर उतरकर आम लोगों से संवाद स्थापित करना होगा। लोगों को कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने के साथ ही पार्टी के प्रति उनका विश्वास मजबूत करना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनाव में सफलता का आधार है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस हाईकमान द्वारा जिसे भी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को दलगत निष्ठा के साथ उसके पक्ष में पूरी ताकत से काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्याशी के चयन के बाद किसी भी प्रकार के मतभेद को दरकिनार करते हुए तन-मन-धन से उसे विजयी बनाने के लिए जुट जाएं।

डॉ. तंवर ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनता दिखाई दे रहा है। यदि कार्यकर्ता इसी तरह मेहनत और एकजुटता के साथ जनता के बीच रहकर काम करते रहे तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा।

बैठक में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और क्षेत्र के प्रत्येक बूथ तक पहुंच बनानी होगी। साथ ही आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना होगा।

बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शिवदत्त अधाना ने डॉ. अशोक तंवर को भरोसा दिलाया कि पार्टी हाईकमान की ओर से जो भी दिशा-निर्देश और आदेश प्राप्त होंगे उनका पूरी निष्ठा के साथ पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष बीर सिंह जाटव, लोकेश चौधरी, इंद्राज प्रधान इनायतपुर, धर्मवीर प्रधान इकला, राजबीर यादव प्रधान रघुनाथपुर, देवेश अधाना सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैंकड़ो कि संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और सभी ने कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।