कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की इमरान मसूद से मुलाकात
उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 125 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित कार्याध्यक्ष इमरान मसूद से मुलाकात की। यह मुलाकात उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टेट कोर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा भी की गई।

प्रदेश सदस्य यतेंद्र शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित कार्याध्यक्ष इमरान मसूद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष का दायित्व मिलने से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी। उनके राजनीतिक अनुभव, संघर्षशील नेतृत्व और जनहित के मुद्दों पर मुखरता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलेगी। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता, किसानों, युवाओं, मजदूरों और समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेयर सतेंद्र शर्मा, अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, प्रदेश सदस्य यतेंद्र शर्मा और महासचिव दयाशंकर पांडेय के नेतृत्व में आयोजित किया गया।