संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्पःडॉ. आश्रय गुप्ता

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर हुई चर्चा

संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्पःडॉ. आश्रय गुप्ता

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 53 स्थित कंचनजंगा मार्केट में कैंप कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान संविधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने बताया कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान किया है। संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संविधान में निहित अधिकारों और मूल्यों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी सदैव प्रतिबद्ध रही है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, विकास यादव, गौरव कुमार यादव, महेश कुमार जाटव, टीटू यादव, राम सहेली सिंह, शालिनी खारी, उदय सिंह, विमला, रेणुका मैथी और बबली शर्मा समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।