आरडब्ल्यूए ने सुरक्षा और सेवा में तैनात कर्मचारियों को बांटे उपहार

दीपावली पर्व के पावन मौके पर एक विशेष सम्मान और उपहार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आरडब्ल्यूए ने सुरक्षा और सेवा में तैनात कर्मचारियों को बांटे उपहार

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 34 स्थित बी-3 अरावली अपार्टमेंट की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दीपावली पर्व के पावन मौके पर एक विशेष सम्मान और उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस दौरान सोसायटी की सेवा और सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद रहने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी दी।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि दीपों का यह महापर्व अपने परिवार के साथ मिलकर खुशियां बांटने और आपसी सौहार्द का त्योहार है। पांच दिनों तक मनाए जाने वाले इस पावन उत्सव में हम सभी की सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। हमारी सोसायटी को सुरक्षित और स्वच्छ रखने वाले यह कर्मचारी हमारे सोसायटी परिवार के अभिन्न सदस्य है। त्योहार की खुशियों पर इनका भी बराबर का हक है। इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, महासचिव प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष अमित रस्तोगी, कोषाध्यक्ष आरपी प्रजापति, सह कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार, अजय रस्तोगी और सुरेश समेत कई लोग मौजूद रहे।