मेट्रो लिंक की मंजूरी मिलने पर नेफोमा ने बांटी मिठाई

नेफोमा के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मोदी सरकार का किया शुक्रिया

मेट्रो लिंक की मंजूरी मिलने पर नेफोमा ने बांटी मिठाई

तेजस न्यूज संवाददाता

केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार को मंजूरी दे दी है। एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर को नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक बढ़ाने की मंजूरी मिल चुकी है। इससे एनसीआर में काम करने वाले सैकड़ों लोगों को रोजाना आवाजाही में मदद प्राप्त हो सकेगी। इस परियोजना की मंजूरी मिलने के बाद नेफोमा के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मोदी सरकार का शुक्रिया किया।

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि कई सालों की लंबी लड़ाई के बाद मोदी मंत्रिमंडल द्वारा नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की मांग को मंजूर किया गया है। यह सेक्टर 51 से सेक्टर 4 ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक पास किया गया है। जिसके लिए नेफोमा मोदी मंत्रिमंडल और स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा का धन्यवाद करती है। मेट्रो शुरू होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सैकड़ों निवासियों को काफी ज्यादा फायदा होगा। इससे ट्रैफिक की समस्या से काफी ज्यादा निजात प्राप्त हो जाएगी।